img-fluid

ईरान ने अमेरिका-इस्राइल का साथ देने वाले अरब देशों की बढ़ाई मुश्किलें, UN में लगाए कई आरोप

April 14, 2026

तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ अमेरिका पूरी ताकत के साथ ईरान को झुकाने में लगा है। वहीं, ईरान अपनी मजबूत रणनीति से हर तरफ से अमेरिका को परेशान करने में लगा है। इसी क्रम में ईरान ने अमेरिका के साथ देने वालों देशों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में उन सभी देशों पर आरोप लगाया है, जो अमेरिका और इस्राइल को अपने इलाके इस्तेमाल करने दे रहे थे। ईरान ने इन देशों से ही मुआवजा मांगने के लिए संयुक्त राष्ट्र पहुंचा है।

ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूतअमीर-सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस को पत्र लिखकर कहा कि बहरीन, सऊदी अरब, कतर, यूएई और जॉर्डन ने अमेरिका-इस्राइल की कार्रवाई में मदद की। ईरान का दावा है कि इन देशों ने अपने क्षेत्र का इस्तेमाल हमलों के लिए होने दिया, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।


  • ईरान ने अपने पत्र में कहा है कि वह इस पूरे घटनाक्रम में पीड़ित है और उसने सिर्फ आत्मरक्षा का अधिकार इस्तेमाल किया है। उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत उसे अपने बचाव का पूरा अधिकार है और उस पर हुए हमले गैरकानूनी थे।

    ईरान ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में इन देशों ने सीधे हमलों में भूमिका निभाई या अपने क्षेत्र का इस्तेमाल होने दिया। उसने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और इससे इन देशों की जिम्मेदारी तय होती है।

    ईरान ने अमेरिका द्वारा लगाए गए समुद्री प्रतिबंधों को भी अवैध करार दिया है। उसने कहा कि यह उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के खिलाफ है। ईरान ने चेतावनी दी कि इस तरह के कदम क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा हैं।

    ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करे और अमेरिका की कार्रवाई की निंदा करे। उसने कहा कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

    Share:

  • जिला बदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 101 पेटी अवैध मदिरा जप्त

    Tue Apr 14 , 2026
    इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में, कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी के मार्गदर्शन में वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान, तहसील सांवेर में आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved