
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में, कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी के मार्गदर्शन में वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान, तहसील सांवेर में आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई।
इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है। उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडीईओ धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान तथा उप निरीक्षक त्रियांबिका शर्मा, आशीष जैन एवं बी.डी. अहिरवार शामिल रहे, का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved