
तेहरान। ईरान ने मंगलवार को होर्मूज स्ट्रेट में डमी अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को मिसाइल से उड़ा दिया। ईरान की ये मॉक ड्रिल इतनी खतरनाक थी कि अमेरिकी सेना को अपने दो बेस अलर्ट पर करने पड़े। ईरान की इस कार्रवाई को अमेरिका को सख्त संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है।
अमेरिकी नेवी ने ईरान के इस बर्ताव को गैर-जिम्मेदाराना और दुस्साहस भरा बताते हुए आलोचना की है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि ये ईरान की डराने-धमकाने की कोशिश है। ईरान ने ये अभ्यास ऐसे वक्त में किया है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। इस ड्रिल को पैगंबर मोहम्मद-14 नाम दिया गया था और इसे सरकारी टीवी पर प्रसारित भी किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved