img-fluid

ईरान-यूके तनाव बढ़ा, US को बेस देने पर भड़के अराघची, बोले- “ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को खतरे में डाला”

March 21, 2026

तेहरान। ईरान और ब्रिटेन (Iran and Britain) के बीच तनाव तेज हो गया है। ब्रिटेन द्वारा अमेरिका (America) को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति देने पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Foreign Minister Abbas Araqchi) ने इसे खतरनाक कदम बताते हुए चेतावनी जारी की है।

ब्रिटेन के फैसले पर ईरान की सख्त प्रतिक्रिया
अराघची ने कहा कि ब्रिटेन की आम जनता ईरान के खिलाफ किसी युद्ध में शामिल नहीं होना चाहती, लेकिन सरकार उनके विचारों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का यह फैसला ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। ईरान ने साफ किया कि वह अपनी आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।

US को बेस इस्तेमाल की अनुमति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है, ताकि ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया जा सके। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में सक्रिय मिसाइल ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।


  • सैन्य अभियानों का दायरा बढ़ाने पर सहमति
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटिश मंत्रियों ने अमेरिकी अभियानों के दायरे को बढ़ाने पर सहमति जताई है। इन अभियानों का उद्देश्य उन ईरानी ठिकानों को निष्क्रिय करना बताया गया है, जिनका इस्तेमाल जहाजों पर हमलों के लिए किया जा रहा है।

    ब्रिटेन के भीतर भी उठे सवाल
    इस फैसले को लेकर ब्रिटेन के भीतर भी राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कंजर्वेटिव पार्टी की नेता केमी बैडेनोच ने इसे बड़ा ‘यू-टर्न’ बताते हुए आलोचना की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ब्रिटेन इस तरह की अनुमति केवल उन हालात में देता था, जब उसके नागरिकों या हितों पर सीधा खतरा होता था।

    तनाव बढ़ने की आशंका
    ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि अगर ब्रिटेन ने अमेरिकी अभियानों में सहयोग किया, तो उसे आक्रामकता में भागीदार माना जाएगा। ऐसे में इस फैसले के बाद पश्चिम एशिया के साथ-साथ ब्रिटेन तक तनाव फैलने की आशंका और गहरी हो गई है।

    Share:

  • एयर इंडिया की बड़ी भूल... आठ घंटे हवा में उड़ा विमान.... U-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा दिल्ली

    Sat Mar 21 , 2026
    नई दिल्ली। एयर इंडिया (Air India) की वैंकूवर (Vancouver) जाने वाली फ्लाइट AI185 से एक बड़ी गलती हो गई। इसने उड़ान के लगभग चार घंटे बाद यू-टर्न (U-turn after Four Hours) लिया और दिल्ली वापस लौट आई। यह घटना तब हुई जब विमान को गलती से बोइंग 777-200LR मॉडल का इस्तेमाल किया गया, जबकि एयर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved