
तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Foreign Minister Seyyed Abbas Araqchi) ने अमेरिका (America) की सुरक्षा प्रोटेक्शन पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुरक्षा ढांचा दिखावे के लिए है और इसमें कई खामियां हैं, जो सुरक्षा की जगह मुश्किलें ही बढ़ा रहे हैं। अराघची ने कहा कि अमेरिका अब अन्य देशों, यहां तक कि चीन की मदद मांग रहा है, ताकि हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
पड़ोसी देशों से साझा जिम्मेदारी की अपील
अराघची ने खाड़ी क्षेत्र के देशों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर क्षेत्र की रक्षा करें और उन बाहरी ताकतों को खदेड़ें जिनका मकसद केवल इज़राइल के हित हैं। उन्होंने कहा, “हम अपने पड़ोसी देशों से उम्मीद करते हैं कि वे इन विदेशी आक्रमणकारियों को दूर करें।”
Touted US security umbrella has proven to be full of holes and inviting rather than deterring trouble. US is now begging others, even China, to help it make Hormuz safe.
Iran calls on brotherly neighbors to expel foreign aggressors, especially as their only concern is Israel.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 14, 2026
ईरानी संसद अध्यक्ष ने भी जताई नाराजगी
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर घलीबाफ ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी अड्डों की मौजूदगी सुरक्षा की गारंटी नहीं देती। उनका कहना था कि ये अड्डे खतरे पैदा करते हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा की बजाय केवल इज़राइल के हितों की रक्षा करते हैं। घलीबाफ ने स्पष्ट किया कि जो भी अमेरिका की सुरक्षा छत्रछाया पर भरोसा करता है, वह वास्तविकता में बचाव रहित है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved