img-fluid

‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम के भैंस की कुर्बानी पर लगी रोक, ईरान ने उड़ाया मजाक; जानिए पूरा मामला

May 28, 2026

ढाका। बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप के नाम से मशहूर सफेद भैंसे की कुर्बानी पर रोक लग गई है। ईद के मौके पर इस भैंसे की कुर्बानी दी जानी थी। अब इस भैंसे को बांग्लादेश के राष्ट्रीय चिड़ियाघर भेजा जाएगा। भूरे रंग के इस भैंसे के सिर पर सुनहरे बालों का गुच्छा है, जिसके चलते इसकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हेयर स्टाइल से की जा रही है। इस भैंसे को मजाक-मजाक में लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप कहना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे यह भैंसा वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर भी यह भैंसा खूब वायरल हो गया।


  • यह भैंसा एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से ग्रस्त है, जिसमें जानवरों में मेलानिन नहीं होता और उनकी त्वचा का रंग भूरा-सफेद होता है। 700 किलो वजनी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और इसकी वीडियो बनाने आ रहे थे। इसके बाद बांग्लादेश सरकार का इस पर ध्यान गया। इस भैंसे की ईद उल अजहा पर कुर्बानी होनी थी, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने इसकी कुर्बानी पर रोक लगा दी।

    भैंसे के मालिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘पुलिसकर्मी उसके घर आए थे, जिन्होंने बताया कि सरकार ने इस भैंसे की कुर्बानी पर रोक लगाने का फैसला किया है। हम सरकार के साथ कोई विवाद नहीं चाहते तो इसलिए हमने भैंसा उन्हें सौंपने का फैसला किया।’ भैंसे के मालिक ने बताया कि उन्होंने कहा कि या तो वे उस भैंसे के बदले में पैसे देंगे या फिर दूसरा भैंसा दिया जाएगा। हालांकि बांग्लादेश सरकार या अधिकारियों की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि भैंसे की कुर्बानी पर रोक क्यों लगाई गई। बांग्लादेश के राष्ट्रीय चिड़ियाघर के क्यूरेटर ने बताया कि इस भैंसे को चिड़ियाघर में रखा जाएगा, जहां उसकी देखभाल की जाएगी।

    ईरान ने उड़ाया मजाक
    रूस स्थित ईरानी दूतावास ने इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया। ईरानी दूतावास ने लिखा, ‘बेचारे! बांग्लादेशी भैंसों की भी डोनाल्ड ट्रंप से तुलना करके उन्हें परेशान किया जा रहा है।’

    Share:

  • ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं…’ रिलीज

    Thu May 28 , 2026
    डेस्क। सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन में लगे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ईद पर भी फैंस को भाईजान ने खुश कर दिया, उन्होंने अपनी इस फिल्म एक गाना ‘मैं हूं…’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस गाने पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved