
डेस्क: जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और महबूबा मुफ्ती सोमवार को विधानसभा पहुंची. इस दौरान उन्होंने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ईरान हर मोर्च पर अमेरिका और इजराइल पर भारी पड़ रहा है. उन्हें यकीन है ईरान ये युद्ध जीतेगा, इंशाअल्लाह.
मीडिया से बात करते हुए पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि अमेरिका जमीन पर सैनिक उतारने की बात कर रहा है, असल में वो पीछे हट रहे हैं. उनके पैर उखड़ रहे हैं. ईरान की ताकत देखकर अमेरिका और इजराइल घबरा गए हैं. महबूबा ने कहा कि ईरान शहादत के लिए लड़ रहा है. उनके लिए जंग में मरना शहादत है. जबकि दूसरी तरफ अमेरिका और इजराइल की सेनाएं पीछे हट रही हैं और लड़ना नहीं चाहतीं. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ईरान की सेनाएं मुकाबले के लिए तैयार हैं और इंतजार कर रही हैं. अमेरिका और इजराइल की सेनाएं इसी डर की वजह से सही से सामने नहीं आ रही हैं.
इससे पहले PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि “पूरी दुनिया पर असर पर पड़ रहा है. जब पेट्रोल महंगा होता है तो हर चीज महंगी हो जाती है. हमारे लाखों लोग गल्फ देशों में काम करते हैं. जब हालात बिगड़ेंगे तब वे वापस आ जाएंगे और बेरोजगारी बढ़ जाएगी. इसलिए जंग जल्द से जल्द बंद होनी चाहिए.” वहीं इससे महबूबा मुफ्ती ने 4 मार्च को ट्रंप और नेतन्याहू के पोस्टर में आग लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया था.
दरअसल, साल 2018 के बाद यह पहला मौका है जब विधानसभा में बजट सत्र के दौरान महबूबा मुफ्ती कार्यवाही देखने के लिए सदन पहुंचीं हैं. बताया जा रहा है कि 30 मार्च 2026 यानी आज करीब 8 साल बाद उनके विधानसभा आगमन से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया. माना जा रहा है कि अब वे एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौट आई हैं. उनके इस कदम से उनके विरोधियों में भी हलचल तेज हो गई.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved