
नई दिल्ली। ईरान की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश (Iranian military helicopter crashes) हो गया है। हादसे में हेलीकॉप्टर (Helicopter) में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पायलट भी शामिल है और हेलीकॉप्टर में नीचे गिरते ही आग लग गई थी, जिसे बुझाकर शवों को कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर रिहायशी इलाके में एक सब्जी मार्केट में गिरा था, जिससे कई दुकानें भी जलकर राख हो गईं।
टेक्निकल प्रॉब्लम हादसे की वजह निकली
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, राजधानी तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दूर दक्षिणी इलाके में टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। जिस मार्केट में हेलीकॉप्टर गिरा, वहां लोगों की भीड़ रहती थी, लेकिन गनीमत रहीं कि इजरायल और अमेरिका के हमले के चलते मार्केट खाली थी, इसलिए ज्यादा बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकानों जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।
सरकार ने दिए हादसे की जांच के आदेश
बता दें कि मध्य ईरान के खोमेनी शहर में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ और हादसे में मरने वालों में पायलट, को-पायलट और 2 सब्जी विक्रेता शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही ईरान के सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर मलबे को जब्त किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा होने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
तबाही का खौफनाक मंजर देख रहा ईरान
बता दें कि ईरान आजकल तबाही का खौफनाक मंजर देख रहा है। ईरान की हालत इस समय ऐसी है, जैसी आज तक किसी देश की नहीं हुई। एक तरफ से इजरायल और दूसरी तरफ से अमेरिका हमला कर रहा है। दोनों देशों ने ईरान में भारी तबाही मचाई है। वहीं ऐसी ही हालत अरब देशों और पाकिस्तान की है। अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करके ईरान तबाही मचा रहा है। वहीं पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved