img-fluid

ईरानी सेना होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका और इजरायल और उनके सहयोगी देशों को एक लीटर तेल भी निर्यात नहीं करने देगी – आईआरजीसी

March 10, 2026


तेहरान । इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ईरानी सेना (Iranian Army) होर्मुज स्ट्रेट से (Through Strait of Hormuz) अमेरिका और इजरायल एवं उनके सहयोगी देशों (US, Israel and their Allies) को एक लीटर तेल भी निर्यात नहीं करने देगी (Will not allow to Export even A Liter of Oil) ।


  • ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा, “ईरानी सेना… अगली सूचना तक इस इलाके से दुश्मन देश और उसके सहयोगियों को एक लीटर तेल भी निर्यात नहीं करने देगी। तेल और गैस की कीमतों को कम करने और कंट्रोल करने की उनकी कोशिश सफल नहीं होगी।” जनरल ने कहा कि दुनिया में तेल की कीमतों पर कंट्रोल अब ईरान के हाथ में है और अमेरिका को इंतजार करना पड़ेगा कि ईरान आगे क्या कदम उठाता है। अधिकारी के मुताबिक एनर्जी मार्केट पहले से ही अस्थिर हो चुका है और ईरान तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक अमेरिका की ओर से हार का ऐलान नहीं हो जाता। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का बहुत अहम समुद्री रास्ता है। हर साल दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है।

    जनरल के मुताबिक, “अमेरिका का दावा है कि कमर्शियल और मिलिट्री जहाज इस इलाके में मौजूद हैं और होर्मुज स्ट्रेट से आसानी से गुजर रहे हैं, जबकि अमेरिकी नौसेना के जहाज, विमान और सभी फाइटर जेट ईरान की ताकतवर मिसाइलों और ड्रोन से सुरक्षित रहने के लिए 1,000 किलोमीटर से ज्यादा पीछे हट गए हैं।” ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने ये भी दावा किया है कि उसने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को भी निशाने पर लिया है। आईआरजीसी के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इरबिल में हरिर एयर बेस पर अमेरिकी सेना के मुख्यालय को लक्ष्य बनाकर मिसाइलें दागी गईं। इस सैन्य ठिकाने पर कुल पांच मिसाइलें दागी गईं। हालांकि इस हमले से हुए नुकसान या हताहतों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    Share:

  • कोविड वैक्सीन के गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' सिस्टम' तैयार करे केंद्र सरकार - सुप्रीम कोर्ट

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) कोविड वैक्सीन के गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में (For serious side effects of the COVID-19 Vaccine) ‘नो-फॉल्ट कंपंसेशन’ सिस्टम’ तैयार करे (To establish No-fault Compensation System) । कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved