img-fluid

IRCTC का नॉर्थ ईस्ट घूमने का शानदार फैकेज, जानिए बुकिंग की सारी डिटेल्स

April 11, 2022

नई दिल्‍ली । अगर आप उत्तर पूर्व भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आजादी का अमृत महोत्सव और ‘देखो अपना देश’ के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) उत्तर पूर्व भारत की यात्रा करा रहा है. आईआरसीटीसी ने इस विशेष पैकेज का नाम “ESSENCE OF NORTH EAST EX-AHMEDABAD” रखा है. यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है, जिसकी शुरुआत 27 अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रही है.


  • जानिए पैकेज की डिटेल

    पैकेज का नामनॉर्थ ईस्ट (ESSENCE OF NORTH EAST EX-AHMEDABAD)
    ट्रैवलिंग मोडहवाई 
    कितने दिन के लिए6 रात और 7 दिन
    तारीख 27 अप्रैल 2022
    मील प्लानब्रेकफास्ट और डिनर
    कहां सेअहमदाबाद 

    पैकेज में क्या है शामिल?
    IRCTC इस डिलाइटफुल टूर पैकेज के जरिए उत्तरपूर्वी भारत के सबसे अफोर्डेबल और सबसे ज्यादा आकर्षक स्थलों को कवर कर रहा है. इस पैकेज के माध्यम से आपको गुवाहाटी, काजीरंगा, शिलांग, चेरापूंजी, दावकी, मावलिननॉन्ग, शिलांग और गुवाहाटी घुमाया जाएगा. यह एक हवाई पैकेज है. पैकेज की शुरुआत 27 अप्रैल को अहमदाबाद से होगी और 3 मई को दिल्ली में खत्म होगा.

    कैटेगोरीरुपये 
    अडल्ट ऑन सिंगल ऑक्यूपेंसी51,500
    अडल्ट ऑन डबल ऑक्यूपेंसी41,900
    अडल्ट ऑन ट्रिपल ऑक्यूपेंसी40,600
    चाइल्ड विथ बेड (5 से 11 साल)35,300
    चाइल्ड विथआउट बेड (5 से 11 साल)32,800

    इस तरह कराएं बुकिंग
    आपको बता दें कि बुकिंग कराने के लिए आपके आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर आपको क्लिक करना होगा. इसके आलावा आप इसके रिजनल ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं. बुकिंग कराते वक्त आपको पेमेंट करने के साथ-साथ सारे डिटेल्स फील करने होंगे. अधिक जानकारी के लिए 079- 26582675, 8287931718, 9321901849, 9321901851 और 9321901852 पर कॉल कर सकते हैं.

    Share:

  • गुरुग्राम में ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे गौ तस्कर, ऐसे पकड़ा पुलिस ने

    Mon Apr 11 , 2022
    गुरुग्राम। सोशल मीडिया (social media) पर गौ तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ (encounter between police) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं । मामला गुरुग्राम का बताया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने गो तस्करों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved