
नई दिल्ली। IRCTC घोटाला (Scam) मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव और बाकी के खिलाफ आरोप (Blame) तय करने को लेकर राउज एवेन्यु कोर्ट (Rouse Avenue Court) 13 अक्टूबर को आदेश सुनाएगा। कोर्ट ने सभी आरोपियों (Accused) को व्यक्तिगत रूप से उस दिन पेश होने को कहा है।
सीबीआई ने चार्जशीट में लालू, राबड़ी और तेजस्वी सहित कई अन्य को आरोपी बनाया है। रेलवे में IRCTC के दो होटलों बीएनआर होटल रांची और पुरी के टेंडर में हुए भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा। कोर्ट ये तय करेगा कि चार्जशीट में बताए गए आरोपों में से कौन-कौन से आरोप आगे मुकदमे का आधार बनेंगे और कौन-कौन से आरोप मुकदमे से बाहर कर दिए जाएंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved