img-fluid

ईशा अंबानी को मिलेगी रिलायंस रिटेल की कमान! Jio में निभाई थी ये भूमिका

June 29, 2022


नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब अपनी जिम्मेदारियों को बच्चों के बीच बांटने में जुट गए हैं। रिलायंस जियो की बागडोर बड़े बेटे आकाश अंबानी को सौंपने के बाद अब बेटी ईशा को भी रिटेल कारोबार का चेयरमैन नियुक्त करने जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। बहरहाल, आज हम आपको रिलायंस रिटेल की भावी चेयरमैन ईशा अंबानी के बारे में कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं।

जुड़वा हैं ईशा अंबानी : रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की तीन संतानें हैं जिनमें आकाश एवं ईशा जुड़वा भाई-बहन हैं जबकि अनंत अंबानी सबसे छोटे हैं। ईशा पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब वह 16 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में दूसरे नंबर पर थीं।


कहां से की है पढ़ाई : 30 साल की ईशा अंबानी ने येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। यहां मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा ने साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की पढ़ाई की। ईशा अंबानी ने अमेरिका में मैकिन्से एंड कंपनी में भी काम किया था।

जियो के लिए प्रेरणा : वर्तमान में ईशा अंबानी, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की मार्केटिंग से जुड़े काम देखती हैं। साल 2016 में उन्हें फैशन पोर्टल Ajio को लॉन्च करने का श्रेय जाता है। पिता मुकेश अंबानी ने एक बार बताया था कि टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के लॉन्च के पीछे प्रेरणा ईशा अंबानी थीं। उन्होंने भाई आकाश अंबानी को ब्रांडिंग और उपभोक्ता संबंधी फैसलों में मदद की।

ईशा की शादी आनंद पीरामल से हुई है। आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल हैं, जो पीरामल समूह के मुखिया हैं। आनंद पीरामल-ईशा अंबानी की शादी साल दिसंबर 2018 में हुई थी।

Share:

  • फोन ही नहीं लैपटॉप भी कीजिए चार्ज, 50000mAh वाला दमदार पावरबैंक लॉन्च

    Wed Jun 29 , 2022
    नई दिल्ली। मोबाइल एक्सेसरीज के लिए पॉपुलर ब्रैंड Ambrane ने एक दमदार पावरबैंक Stylo Max लॉन्च किया है। यह पावरबैंक 50,000mAh की कपैसिटी के साथ आता है। इसे खास तौर पर पहाड़ों पर ट्रैवलिंग और हाइकिंग करने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए आप ना सिर्फ अपना स्मार्टफोन, बल्कि डिजिटल कैमरा और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved