मुंबई (Mumbai)। ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं। ईशान को हाल ही में पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। इस बार वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इसलिए चर्चा शुरू हो गई है कि ईशान जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। ईशान पहले अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ रिलेशनशिप में थे।
ईशान खट्टर के काम की बात करें तो उनकी फिल्म पिप्पा जल्द रिलीज होने वाली है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता द्वारा लिखित पुस्तक ‘द बर्निंग चाफ़ीज़’ पर आधारित है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पैन्यूली और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी मुख्य भूमिका में हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved