
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team)ने एक बार फिर अपनी दबदबा भरी खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड (New Zealand)को पांचवें टी20 मुकाबले में 46 रन से हराया और सीरीज 4 1 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया (Team India)का जश्न देखने लायक था लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ट्रॉफी सौंपने के पल को लेकर हुई। कप्तान सूर्यकुमार यादव (captain Suryakumar Yadav)ने ट्रॉफी किसे दी और रिंकू सिंह(Rinku Singh) को क्यों नहीं दी गई यह सवाल हर क्रिकेट प्रेमी के मन में उठा।
भारतीय टीम में एक पुरानी और खास परंपरा रही है जिसकी शुरुआत पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने की थी। इस परंपरा के तहत सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी या फिर सीरीज में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को दी जाती है। इस परंपरा को समय के साथ विराट कोहली रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या और अब सूर्यकुमार यादव आगे बढ़ाते आए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में कोई भी खिलाड़ी डेब्यू करता नजर नहीं आया। ऐसे में यह देखना दिलचस्प था कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी किसे सौंपते हैं। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद सूर्या ट्रॉफी लेकर टीम की ओर बढ़ते हैं। इसी दौरान रिंकू सिंह ट्रॉफी लेने के लिए आगे आते हैं लेकिन सूर्या उन्हें मुस्कुराते हुए मना कर देते हैं और पास खड़े दूसरे खिलाड़ी को बुलाते हैं।
यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तिरुवनंतपुरम टी20 के हीरो ईशान किशन थे। ईशान किशन और रिंकू सिंह दोनों ने मिलकर ट्रॉफी उठाई और भारत की शानदार जीत का जश्न मनाया। इस पल ने दर्शकों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
ईशान किशन का प्रदर्शन इस मैच में अविस्मरणीय रहा। उन्होंने पांचवें टी20 मुकाबले में 103 रन की विस्फोटक पारी खेली जिसमें 10 लंबे छक्के शामिल थे। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन का विशाल लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा। जवाब में कीवी टीम 225 रन पर ही सिमट गई। ईशान किशन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।
लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन ने यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी लय बरकरार रखी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले किशन की यह फॉर्म भारतीय टीम के लिए बेहद सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
अब भारतीय टीम सात फरवरी को एक बार फिर मैदान में उतरेगी जब वह यूएसए के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करेगी। इस सीरीज जीत और ईशान किशन की फॉर्म ने भारतीय फैंस की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved