खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम की उप कप्तान बनीं मप्र की ईशिका चौधरी

– टीम में मप्र की दो अन्य खिलाड़ियों का भी हुआ चयन, खेल मंत्री ने दीं शुभकामनाएं
भोपाल। हॉकी इंडिया (Hockey India) के तत्वावधान में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम (Indian women’s hockey junior team) की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टीम अप्रैल माह में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस टीम में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी (MP State Women’s Hockey Academy) की दो खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है। मप्र अकादमी की ईशिका चौधरी को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।


खेल विभाग के अनुसार मप्र अकादमी की खिलाड़ी बिच्छू देवी का भी जूनियर टीम में चयनित किया गया है। हाल ही बिच्छू देवी ने सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा भारतीय जूनियर टीम में भोपाल की खुशबू खान का भी चयन हुआ है।

मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी की इन खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मप्र की खुशबू खान को भी भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह बरार हैं। उन्होंने भी खिलाड़ियों के भारतीय जूनियर टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

इंडियंस वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची सिमोना हालेप

Fri Mar 18 , 2022
कैलिफोर्निया। विश्व की 26वें नंबर की टेनिस खिलाड़ी (world number 26 tennis player) सिमोना हालेप (Simona Halep) ने इंडियंस वेल्स टेनिस टूर्नामेंट (Indian Wells Tennis Tournament) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हालेप ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 24वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक पर 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूर्व […]