
मॉस्को। रूस के वोल्गोग्राड इलाके में स्थित उच्च सुरक्षा वाली जेल आईके-19 सुरोविकिनो पैनल कालोनी में आईएसआईएस आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में आठ लोगों की मौत हो गई। ISIS आतंकियों ने चाकूओं से जेल कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। बाद में रूसी सुरक्षाबलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया। दरअसल जेल में अनुशासन संबंधी बैठक चल रही थी।
इसी दौरान कैदियों के एक समूह ने जेल कर्मचारियों पर चाकूओं से हमला कर दिया। हमला करने वाले कैदियों की पहचान रामजीदीन तोशेव (28 वर्षीय) रुस्तमचोन नवरूजी (23 वर्षीय) नाजिरचोन तोशोव (28 वर्षीय) और तैमूर खुशिनोव (29 वर्षीय) के रूप में हुई है। ये चारों उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान मूल के थे। इन आतंकियों के हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। साथ ही इन लोगों ने आठ अन्य सुरक्षाकर्मियों और चार कैदियों को बंधक भी बना लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved