img-fluid

ISKCON के लोगों ने जापान में ‘हरे कृष्णा’ की धुन पर मनाया गया क्रिसमस

December 27, 2024

मुंबई। ईसाई धर्म को मानना वाले लोगों के लिए क्रिसमस (Christmas) एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हालांकि, इस त्योहार में भी दूसरे धर्मों के लोग शिरकत करते हैं। जापान के टोक्यो शहर (japan tokyo city) में भी बड़े ही धूमधाम से लोगों ने क्रिसमस (Christmas) का त्योहार मनाया। वहां का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ‘हरे कृष्ण’ की धुन पर सैंटा के ड्रेस में क्रिसमस मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये लोग ISKCON के अनुयायी हैं। लोग ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैँ।

वीडियो टोक्यो के शिबुया का है। ISKCON के अनुयायी “जिंगल बेल” की धुन पर हरे कृष्णा मंत्र का जाप कर रहे हैं। सैंटा का पोशाक पहने एक व्यक्ति भीड़ की तरफ हाथ हिलाते और तालियां बजाते हुए नजर आता है। वहीं एक को गाते हुए देखा जा सकता है। इन्हें देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट जाती है।



इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने इसे “दो धर्मों का सुंदर मिश्रण” बताया है। एक ने लिखा, “जापानी आगे हैं।” एक ने लिखा, “क्या यह GTA 6 से पहले क्रिसमस और हिंदू धर्म का मिलन है?” एक और व्यक्ति ने लिखा, “यही असली मानवता है। दूसरे धर्म का अपमान किए बिना उसका सम्मान हो रहा है।” इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


यह पहली बार नहीं है जब इस ISKCON समूह ने क्रिसमस के गानों को हरे कृष्णा मंत्र के साथ मिलाया है। इससे पहले के वीडियो में भी उन्हें सैंटा और एल्व्स के रूप में देखा गया था। वे जापान की सड़कों पर कृष्ण भजन गा रहे थे।

आपको बता दें कि ISKCON अनुयायी अक्सर अपने प्रदर्शन के माध्यम से मंदिरों के निर्माण और रख-रखाव के लिए धन जुटाते हैं। वे प्रमुख और व्यस्त शहर के चौराहों या स्थानीय बाजारों में गाते हुए नजर आते हैं। उनके लिए यह एक साधारण तरीका है।

Share:

  • स्टीव स्मिथ ने मेलबर्न टेस्‍ट में ठोका लगातार दूसरा शतक, भारत के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

    Fri Dec 27 , 2024
    नई दिल्‍ली । ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज (Australia’s Giants)बल्लेबाज स्टीव स्मिथ(Steve Smith Batsman) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी(Border-Gavaskar Trophy) में लगातार दूसरी सेंचुरी(Second Century) ठोकी है। इसी के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ एक अद्भुत रिकॉर्ड भी बना लिया है। वे भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved