img-fluid

Islamabad: शिया मस्जिद में भीषण ब्लास्ट, सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ाया; 31 की मौत

February 06, 2026

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में भीषण बम धमाका (Bomb Blast) हुआ है। बम धामका शिया मस्जिद (Shia Mosque) में हुआ है। धमाके में कम से कम 31 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 169 घायल भी हुए हैं। यह एक आत्मघाती बम ब्लास्ट था। धमाका इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुआ है। धमाके के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू (Emergency Declared) कर दी गई है।


  • इस्लामाबाद में धमाके की खबर के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में जुमे की नमाज के ठीक बाद ये ब्लास्ट हुआ। जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ वहां से भयानक मंजर सामने आए हैं। इस्लामाबाद में हुए धमाके से पाकिस्तान दहल गया है। धमाके वाली जगह पर पाकिस्तान की सेना पहुंच गई है।

    Share:

  • इंदौर: छात्र सुसाइड मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाए रैगिंग के आरोप लगाए

    Fri Feb 6 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) के प्रतिष्ठित एमजीएम मेडिकल कॉलेज (MGM Medical College) के हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल (Student Akash Agarwal) की आत्महत्या (Suicide) का मामला अब बयानों में उलझ गया है। जहाँ एक ओर परिजनों ने रैगिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस की अब तक की जांच किसी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved