img-fluid

लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, सामने आई मिलिट्री जमावड़े की तस्वीर

March 08, 2026

तेल-अवीव। ईरान से छिड़ी जंग के बीच इजरायली सेना ने लेबनान में बड़े मिलिट्री ऑपरेशन की पटकथा लिख दी है। अल जज़ीरा इंग्लिश द्वारा जारी तस्वीरों में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इज़रायल ने लेबनान के साथ अपनी उत्तरी सीमा पर सैन्य तैनाती तेज कर रहा है। इजरायली सेना लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में है। इस बाबत अल जज़ीरा ने तीन तस्वीरें साझा कीं, जिनमें टैंक, सैनिक और सैन्य वाहनों की आवाजाही दिखाई गई है। यह घटनाक्रम अमेरिका-इज़रायल द्वारा ईरान पर चलाए जा रहे युद्ध के बीच हो रहा है, जिसमें हिजबुल्लाह ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए इज़रायल पर हमले तेज कर दिए हैं।

इज़रायली रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने सेना को निर्देश दिया है कि वह लेबनान में अतिरिक्त नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर कब्जा करे, ताकि इज़रायली सीमा बस्तियों पर हमले रोके जा सकें। इज़रायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा, “हमने सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त बिंदुओं पर सैनिक तैनात किए हैं ताकि नागरिकों की रक्षा हो और हिजबुल्लाह के हमलों को रोका जा सके।” इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में ग्राउंड इंक्रूजन शुरू किया है, जिसे “फॉरवर्ड डिफेंस” बताया जा रहा है।


  • हिजबुल्लाह ने इज़रायल पर रॉकेट और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, जिसके जवाब में इज़रायल ने बेरूत, दक्षिणी लेबनान और बेकाआ घाटी में हवाई हमले तेज कर दिए। लेबनानी सेना ने सीमा क्षेत्र से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है, ताकि वे सुरक्षित रहें। इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को लितानी नदी के उत्तर की ओर जाने के लिए जबरन विस्थापन आदेश जारी किए हैं, जिससे लाखों लोग विस्थापित हो रहे हैं। अल जज़ीरा की लाइव अपडेट्स में बताया गया है कि इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में 7 से अधिक स्थानों से घुसपैठ की है और बफर जोन बनाने की कोशिश कर रहा है।

    हालांकि इस सैन्य तैनाती को इजरायल रक्षात्मक कार्रवाई बता रहा है, लेकिन तस्वीरों को देखकर बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का साफ संकेत मिल रहा है। इस बीच गैर-सरकारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि इज़राइल “गाजा प्लेबुक” को लेबनान में लागू कर रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर विस्थापन और हमले शामिल हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट में इज़रायल की सैन्य तैयारी को युद्ध के नए चरण के रूप में देखा जा रहा है।

    Share:

  • IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, लगातार दूसरी बार बने विश्व चैंपियन

    Sun Mar 8 , 2026
    अहमदाबाद। भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीमें इस वक्त टी20 विश्व कप (T20 World Cup) 2026 का फाइनल खेल रही हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। यानी अब न्यूजीलैंड को 256 रन बनाने हैं। ये काफी मुश्किल लक्ष्य है, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved