img-fluid

इजरायल ने लेबनान पर किया भीषण हमला, महिलाओं बच्चों सहित 30 से ज्यादा मौतें

May 27, 2026

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट (Middle East) में मंगलवार की रात को एक बार फिर तबाही का मंजर सामने आ गया, जब लेबनान (Lebanon) की बेका घाटी में इजरायल (Israel) ने अचानक हमले शुरू कर दिए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ ही घंटों के भीतर इजरायल की ओर से 180 से ज्यादा हमले किए गए, जिनकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी. लगातार हो रहे धमाकों के बीच आसमान में आग और धुएं का एक विशाल नारंगी गुबार उठता दिखाई दिया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. हमलों के बाद कई रिहायशी इलाकों में अफरातफरी मच गई. लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात का अंधेरा धमाकों की तेज रोशनी से बार-बार चमक रहा था और हर विस्फोट के साथ जमीन कांपती महसूस हो रही थी.



  • स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 4 बच्चे और 3 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां लगातार इलाज जारी है. हमलों के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है. राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जबकि कई परिवार अब भी अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे हैं.

    लेबनान में इजरायल ने मचाई तबाही
    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि लेबनान में सैन्य अभियान को और तेज किया जा रहा है. हालांकि इस बीच यह साफ नहीं हो पाया है कि ईरान के साथ संभावित युद्धविराम की कोई पहल इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष को रोक पाएगी या नहीं. नेतन्याहू ने बयान में कहा कि इजरायली सेना बड़े पैमाने पर मैदान में उतर चुकी है और रणनीतिक इलाकों पर कब्जा मजबूत कर रही है. उनका कहना था कि उत्तरी इजरायल के सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सुरक्षा पट्टी को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि वहां रहने वाले लोगों को हमलों से बचाया जा सके.

    हिज्बुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना
    इसी दौरान लेबनान में लितानी नदी के आसपास इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच भीषण झड़पें देखने को मिलीं. यह इलाका लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव का केंद्र माना जाता रहा है. मंगलवार को हमलों की तीव्रता उस वक्त और बढ़ गई, जब नेतन्याहू ने पूरे लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ज्यादा आक्रामक कार्रवाई की मंजूरी दी. इजरायली सेना का दावा है कि उसने रातभर दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेक्का घाटी में हिज्बुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया.

    सेना के मुताबिक इन ठिकानों का इस्तेमाल हथियार जमा करने, कमांड सेंटर चलाने और उत्तरी इजरायल पर हमलों की निगरानी के लिए किया जा रहा था. लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, पूर्वी गांव मशघारा पर हुए एक हवाई हमले में 12 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक ही परिवार के कई सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं.

    लेबनान के कई इलाकों में भारी तबाही
    इजरायल से जुड़े एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सेना ने लेबनान मोर्चे पर अतिरिक्त सैन्य बल तैनात करने का फैसला लिया है. नियमों के तहत पहचान उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि हालात को देखते हुए एक और बटालियन को वहां भेजा गया है. उधर, राहत और बचाव टीमों का कहना है कि रातभर चले भीषण हवाई हमलों के बाद दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के कई इलाकों में भारी तबाही देखने को मिली. मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है और अब तक करीब एक दर्जन शव बरामद किए जा चुके हैं.

    वॉशिंगटन में लेबनान और इजरायल करेंगे बातचीत
    इन हमलों में अचानक आई तेजी ऐसे समय पर देखने को मिली है, जब तीन दिन बाद वॉशिंगटन में लेबनान और इजरायल के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों के बीच सीधी बातचीत प्रस्तावित है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए यह बैठक अहम हो सकती है. वहीं, हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान और उत्तरी इजरायल के सीमावर्ती इलाकों में इजरायली सेना को निशाना बना रहे हैं. संगठन ने साफ कहा है कि जब तक इजरायल अपने रोजाना के हवाई हमले बंद नहीं करता और लेबनान से सेना वापस नहीं बुलाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.

    Share:

  • इजरायल से रिश्तों पर ट्रंप की नई पहल, पाकिस्तान ने प्रस्ताव को किया खारिज

    Wed May 27 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पश्चिम एशिया में संभावित शांति व्यवस्था और क्षेत्रीय गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप (Trump)ने कहा है कि मध्य पूर्व में स्थायी स्थिरता के लिए मुस्लिम देशों और (Israel) के बीच संबंध सामान्य करना जरूरी होगा। बताया जा रहा है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved