img-fluid

गाजा पर इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला, बमबारी में बच्चों समेत 30 से ज्यादा की मौत

February 01, 2026

नई दिल्ली. अक्टूबर में हुए युद्धविराम (Ceasefire) के बाद शनिवार का दिन गाजा के लिए सबसे घातक साबित हुआ. इजरायली (Israeli) लड़ाकू विमानों (fighter jets) ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर अब तक की सबसे भीषण बमबारी की, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई.

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में एक ही परिवार की तीन छोटी बच्चियां भी शामिल हैं. हमले रिहायशी मकानों, विस्थापितों के तंबुओं और एक पुलिस स्टेशन पर किए गए.


  • गाजा सिविल डिफेंस के अनुसार शनिवार को मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई. इजरायल ने कहा कि शुक्रवार को राफा में हुई मुठभेड़ में तीन लड़ाके मारे गए और एक हमास कमांडर को गिरफ्तार किया गया. हमास ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

    इजरायली सेना ने कहा कि यह कार्रवाई युद्धविराम के उल्लंघन का जवाब है. सेना के मुताबिक, शुक्रवार को राफा (Rafah) इलाके में एक सुरंग से आठ बंदूकधारी बाहर निकलते देखे गए थे, जिसके बाद मुठभेड़ हुई. यह इलाका युद्धविराम के तहत इजरायली नियंत्रण में है. सेना ने दावा किया कि उसने हमास और इस्लामिक जिहाद से जुड़े कमांडरों, हथियार ठिकानों और निर्माण केंद्रों को निशाना बनाया.

    गाजा सिटी के पश्चिम में स्थित शेख रदवान पुलिस स्टेशन पर हुए हवाई हमले में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं. हमास द्वारा संचालित सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि मलबे में और शवों की तलाश जारी है. इसके अलावा गाजा सिटी के कई रिहायशी इलाकों और खान यूनिस में विस्थापितों के टेंट कैंप पर भी हमले हुए.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट इमारतों की दीवारें जलकर काली पड़ गईं और चारों ओर मलबा बिखरा हुआ है. समर अल-अतबाश नामक एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी तीन छोटी भतीजियों के शव सड़क पर मिले. उसने सवाल उठाया, “अगर युद्धविराम है तो बच्चों को क्यों मारा गया?”

    युद्धविराम के बावजूद अब तक इजरायली कार्रवाई में 500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश नागरिक बताए जा रहे हैं. वहीं फिलिस्तीनी लड़ाकों ने चार इजरायली सैनिकों की हत्या की है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं.

    ट्रंप के शांति प्लान पर खतरा
    यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के तहत मिस्र और गाजा के बीच राफा बॉर्डर फिर से खोला जाना है. ट्रंप के प्लान के अगले चरण में हमास का निशस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय शांति सेना की तैनाती जैसे जटिल मुद्दे शामिल हैं. हालांकि, सीजफायर के बाद से अब तक 500 से अधिक फिलिस्तीनी और 4 इजरायली सैनिक मारे जा चुके हैं, जिससे शांति की उम्मीदें धुंधली पड़ती दिख रही हैं.

    Share:

  • आज संसद में पेश होगा देश का बजट.. ट्रंप टैरिफ और वैश्विक तनाव के बीच आर्थिक रफ्तार बनाए रखने की चुनौती

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) अगला केंद्रीय बजट (Union Budget) ऐसे समय पेश कर रही है जब देश की अर्थव्यवस्था (Economy) को बाहरी दबावों और आंतरिक सीमाओं दोनों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका द्वारा कुछ भारतीय उत्पादों पर लगाए गए भारी शुल्क और राजस्व पर पड़ते दबाव के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved