img-fluid

12 घंटे में 5 हत्याओं से दहला इजरायल, 2026 में अब तक 44 इजरायली-अरबों की मौत

February 13, 2026

alतेलअवीव। इजरायल में अरब समुदाय (Arab community in Israel) के भीतर बढ़ती आपराधिक हिंसा ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। ताजा घटनाओं में महज़ 12 घंटे के भीतर पांच लोगों की गोली मारकर हत्या (Shot to Death)  कर दी गई, जिसके बाद इस वर्ष अब तक मारे गए इजरायली-अरब नागरिकों (Israeli-Arab citizens) की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

रिपोर्टों के अनुसार, समुदायों में संगठित अपराध गिरोहों की सक्रियता, अवैध हथियारों की आसान उपलब्धता और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों ने हालात को और जटिल बना दिया है। वर्ष 2025 में 252 हत्याओं का रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद 2026 की शुरुआत से ही हिंसा का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।



  • बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर का माहौल

    हाल की वारदातों में देश के अलग-अलग इलाकों में पांच इजरायली-अरब नागरिकों को निशाना बनाया गया। लगातार हो रही हत्याओं से स्थानीय आबादी में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। समुदाय के लोगों ने सरकार से सख्त सुरक्षा कदम उठाने की मांग की है।

    कई शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

    हिंसा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। प्रदर्शन की शुरुआत जाफा के क्लॉक स्क्वायर से हुई, जिसके बाद यरूशलम, बीर-शेवा, लोद, तामरा और जिस्र-ए-जारका सहित कई स्थानों पर रैलियां निकाली गईं।
    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अवैध हथियारों के नेटवर्क पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही और संगठित अपराध को रोकने के प्रयास नाकाफी हैं।

    नेताओं ने सरकार पर उठाए सवाल

    पूर्व सांसद जमाल जाहल्का ने कहा कि अरब नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।
    उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर को पद से हटाने की मांग भी की।

    Share:

  • Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Fri Feb 13 , 2026
    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi ) के कई स्कूलों (schools) में आज सुबह बम (bomb threat) से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच (causing panic) गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। विभिन्न स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस के जवान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved