
बेंगलुरु:चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपना सोलर मिशन आदित्य-एल1 (Aditya L1) सफलता से लॉन्च कर दिया है. यह मिशन आज सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया गया. यह मिशन पांच साल के दौरान पृथ्वी के सबसे निकट के तारे के बारे में अध्ययन करने के लिए 1.5 मिलियन किलोमीटर की यात्रा करेगा.
यह अंतरिक्ष यान सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला है, जिसे PSLV-C57 रॉकेट से लॉन्च किया गया. इसरो ने PSLV C-57 से आदित्य एल1 के प्रक्षेपण के लिए शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में उल्टी गिनती शुरू की थी. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि सूर्य मिशन को सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved