img-fluid

बिहार के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्हें एक अचेत मुख्यमंत्री मिला है – राजद नेता तेजस्वी यादव

February 24, 2026


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि बिहार के लोगों का दुर्भाग्य है (It is misfortune of the People of Bihar) कि उन्हें एक अचेत मुख्यमंत्री मिला है (That they have got an Unconscious Chief Minister) ।


  • मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 21 साल से एनडीए की सरकार चल रही है और 21 साल में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, सबसे बेरोजगार राज्य, सबसे ज्यादा पलायन, सबसे ज्यादा गरीबी और कारखाना निवेश के मामले में सबसे चौपट राज्य बन गया है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य है। 21 साल बिहार की जनता ने एनडीए सरकार को मौका दिया और बिहार की गिनती देश में सबसे गरीब और बेरोजगार राज्य में होती है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 21 वर्षों में केवल अपराध, घूसखोरी, कुशासन, तानाशाही और अफसरशाही बढ़ी है।

    उन्होंने बिहार के बजट में भारी वित्तीय संकट होने का दावा किया है। सरकार में भारी भ्रष्टाचार होने से खजाना खाली हो चुका है। स्थिति यह है कि आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने तक के लिए पैसा नहीं होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लगातार सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सरकार के पास हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं है। प्रदेश की एनडीए सरकार केवल ध्यान भटकाने के लिए नित नए प्रपंच रचती रहती है।

    सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर तंज कसते हुए कहा कि आए दिन हत्या, लूट, और रेप की घटनाएं हो रही हैं। कहीं कोई सुनवाई कार्रवाई नहीं हो रही है। बिहार के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्हें एक अचेत सीएम मिला है। तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि हम लगातार बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल पूछ रहे हैं। सरकार से पूछ रहे हैं कि यह जो हो रहा है, उसे रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विपक्ष के सवालों पर सरकार जवाब देने से बच रही है, चुप्पी साध रखी है। हमारे सवालों के लिए सरकार के पास कोई जवाब नहीं होता है।

    Share:

  • मोहन कैबिनेट ने खोला पिटारा, अगले 5 साल के लिए इन 5 योजनाओं को जारी रखने की दी स्वीकृति

    Tue Feb 24 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन सरकार (Mohan Government) ने बड़ा फैसला लिया हैं। मोहन कैबिनेट (Mohan Cabinet) ने किसानों के लिए सौगातों का पिटारा खोला। किसान कल्याण वर्ष में बड़ा तोहफा दिया है। अगले पांच साल के लिए 10520 करोड़ की पांच परियोजनाओं को निरंतर जारी रखने की स्वीकृति दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved