img-fluid

नए कलेक्शन के लिए दुल्हन बनीं जाह्नवी कपूर, लोगों से पूछा सुनाई दी शहनाई

September 25, 2020

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के फैशनिस्टों में से एक हैं। युवा अभिनेत्री हमेशा अपनी हर स्टाइल से अपने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। जाह्नवी कपूर हाल ही में बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के लिए दुल्हन बनी हैं। जाह्नवी कपूर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। जाह्नवी कपूर का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर में जाह्नवी कपूर खूबसूरत लग रही हैं।
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया तस्वीरें शेयर की है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘क्या आपको शहनाई की आवाज सुनाई दे रही है या सिर्फ मुझे ही। मनीष मल्होत्रा के नए कलेक्शन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।’

जाह्नवी कपूर ने मिंट ग्रीन और गोल्डन रंग का लहंगा पहना है और साथ में नेट के दुपट्टे से घूंघट किया है। जाह्नवी कपूर दुलहन के लिबास में बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इन दिनों वह अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ घर पर क्वालिटी टाइम बिता रही है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में नजर आई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर एयरफोर्स पायलट की भूमिका में थी। जाह्नवी कपूर जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिसमें फिल्म ‘रूही अफजाना’, ‘दोस्ताना 2’ और ‘तख्त’ शामिल हैं। जाह्नवी कपूर ‘रूही अफजाना’ में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। हॉरर-कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में जाह्नवी दोहरी भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक आर्यन और नवोदित अभिनेता लक्ष्य के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की आगामी पीरियड फिल्म ‘तख्त’ का भी हिस्सा हैं।

Share:

  • कर्नाटक कांग्रेस विधायक नारायण राव की कोरोना से मौत

    Fri Sep 25 , 2020
    नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा। देशभर में अबतक 57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इस संक्रामक रोग से अभीतक 91 हजार से ज्यादा की मौत भी हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण आम लोगों के साथ ही कई राजनेताओं में देखने को मिला है। कल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved