शानदार ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस देकर करोड़ों लोगों के दिल में बसने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने समुद्र किनारे खुद की एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जाह्नवी कपूर फुल हॉलिडे मूड में नजर आ रही हैं। फैन्स उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, “बीच हमेशा से ही फन रहा है।” शेयर की गई तस्वीरों में, जाह्नवी कपूर के चेहरे पर मुस्कान है और उन्होंने मैचिंग शॉर्टस के साथ मल्टी-कलर टी-शर्ट पहनी हुई है।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर जल्द ही राजकुमारा राव संग ‘रूहीअफ्जा’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी कार्तिक आर्यन संग रोमांस करती नजर आएंगी।
इससे पहले जाह्नवी ने अपनी रेट्रो लुक वाली कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। जाह्नवी ने लिखा था, “1950 के लुक में रहने की कोशिश कर रही हूं, वह भी एक दिन के लिए। काफी मजा आया।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved