img-fluid

जयपुर और जबलपुर की उड़ानें निरस्त, यात्रियों का हंगामा, यात्री परेशान

November 19, 2023

आए दिन की झंझट…विमान यात्राएं हुई अविश्वसनीय

इन्दौर। देश की प्रमुख निजी एयर लाइंस इंडिगो (private airlines indigo) पिछले कुछ दिनों से इंदौर से लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त कर रही है। कल भी कंपनी ने इंदौर से जुड़ी तीन उड़ानों को निरस्त कर दिया। इनमें जयपुर (Jaipur) और जबलपुर (Jabalpur) की उड़ानें शामिल हैं। उड़ानों के निरस्त होने से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान (6ई-7154/7699) सुबह 7 बजे जयपुर से इंदौर आकर 7.20 बजे वापस जयपुर जाती है। वहीं एक अन्य उड़ान (6ई-7316) सुबह 7.20 बजे जबलपुर जाती है। लेकिन कल कंपनी ने इन तीनों ही उड़ानों को निरस्त कर दिया। कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों को निरस्त करने की बात कही। वहीं सूत्रों की माने तो जबलपुर जाने वाला विमान रात को बैंगलुरू से रात 11.50 बजे इंदौर आता है और रात को यहीं रुकने के बाद सुबह जबलपुर जाता है। लेकिन परसो रात यह विमान रात 3.15 बजे इंदौर पहुंचा था। इसमें तकनीकी खराबी के कारण ही उड़ान के आने में देरी हुई थी और यहां आने के बाद भी इसमें तकनीकी समस्या सामने आने के बाद जबलपुर उड़ान को निरस्त किया गया। कंपनी द्वारा उड़ानों को निरस्त किए जाने पर इससे जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कंपनी और एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने उन्हें शांत किया। इसके बाद एयर लाइंस अधिकारियों ने उन्हें रिफंड और री-बुकिंग का विकल्प दिया। कंपनी ने जयपुर के यात्रियों को रात की उड़ान में जाने का भी विकल्प दिया। जबलपुर के लिए कोई सीधी उड़ान ना होने से इसके यात्री सबसे ज्यादा परेशान हुए।

Share:

  • दीपावली की सफाई होते ही डेंगू के मरीज तेजी से घटे

    Sun Nov 19 , 2023
    दम तोडऩे लगा डेंगू का वायरस ,9 दिन में सिर्फ 7 नए मरीज मिले इंदौर। नवंबर माह (November) में डेंगू बुखार (Dengue Fever) की मुख्य वजह उसका वायरस, डेंन और एडिज मच्छर का असर कमजोर होता साफ नजर आ रहा है। दीपावली की साफ-सफाई की शुरुआत से डेंगू के वायरस और मच्छरों ने दम तोडऩा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved