img-fluid

प्रशासनिक विफलता का नतीजा है जनकपुरी हादसा – कांग्रेस नेता उदित राज

February 08, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस नेता उदित राज (Congress leader Udit Raj) ने कहा कि जनकपुरी हादसा (Janakpuri Tragedy) प्रशासनिक विफलता का नतीजा है (Is result of Administrative Failure) । उन्होंने दिल्ली सरकार की जवाबदेही पर भी सवाल उठाया ।


  • उदित राज ने कहा, “यह एक हादसा था, लेकिन हमेशा की तरह कुछ समय बाद बिना कोई कार्रवाई किए मामला शांत हो जाएगा। लोग ऐसी घटनाओं को भूल जाते हैं। भाजपा सरकार बने एक साल हो गया है। गड्ढे आम आदमी पार्टी सरकार ने छोड़े थे, लेकिन अब उन्हें (भाजपा को) देखना चाहिए कि कितना सुधार हुआ है।”
    उनकी यह टिप्पणी 25 साल के बाइकर कमल ध्यानी की मौत पर बढ़ते गुस्से के बीच आई, जिनकी गुरुवार रात काम से घर लौटते समय जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की ओर से खोदे गए एक खुले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में दर्ज एफआईआर से सामने आई नई जानकारियों ने प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा उपायों में गंभीर खामियों की ओर इशारा किया।

    एफआईआर के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड के प्रोजेक्ट के तहत खोदे गए गड्ढे को मुख्य सड़क पर बिना किसी चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर, बैरिकेड, रोशनी या सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया गया था, जिससे यात्रियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था। बुनियादी सुरक्षा सावधानियों की कमी ने इसमें शामिल एजेंसियों की लापरवाही और जवाबदेही पर सवाल उठाए।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शुक्रवार (6 फरवरी) को सुबह करीब 8.03 बजे जनकपुरी पुलिस स्टेशन में एक महिला का पीसीआर कॉल आया, जिसने बताया कि बी-3बी ब्लॉक में एक बाइकर गहरे गड्ढे में गिर गया है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसे गड्ढे के अंदर एक युवक और उसकी बाइक पड़ी हुई मिली। गड्ढे की लंबाई लगभग 20 फीट, चौड़ाई 13 फीट और गहराई लगभग 14-15 फीट थी। शुरुआती जांच में पता चला कि खुदाई जल बोर्ड के चल रहे काम के हिस्से के तौर पर की जा रही थी। युवक को गड्ढे से निकाला गया और दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    Share:

  • फ्लाईओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद, मचा हड़कंप

    Sun Feb 8 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर (Peeragarhi Flyover) पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कार टवेरा थी और उसमें से 3 लोगों के शव मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved