img-fluid

रोहित शेट्टी से पंगा ले रही थीं जन्नत जुबैर, फिर हुआ कुछ ऐसा चिल्लाकर रोने लगीं

June 29, 2022

नई दिल्ली: जन्नत जुबैर सोशल मीडिया वर्ल्ड की क्वीन हैं. यूथ के बीच जन्नत जुबैर की बड़ी पॉपुलैरिटी है. एक्ट्रेस इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 शो की शूटिंग कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जन्नत हर स्टंट में अपना बेस्ट दे रही हैं. केप टाउन में अपने खतरों का सामना करने के साथ जन्नत जुबैर शो के होस्ट रोहित शेट्टी संग भी खूब मस्ती कर रही हैं. एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट में आप इसकी झलक देख सकते हैं.

रोहित शेट्टी संग जन्नत की मस्ती
जन्नत जुबैर ने खतरों के खिलाड़ी शो के होस्ट रोहित शेट्टी संग एक मजेदार रील वीडियो शेयर किया है. रील वीडियो में आप देख सकते हैं कि जन्नत जुबैर गुस्से में रोहित शेट्टी को फाइट करने के लिए कहती हैं. इसके बाद रोहित शेट्टी बहुत हल्के से ही उनके माथे पर टच करते हैं और इतने में ही जन्नत जुबैर रोने लगती हैं. हालांकि, ये एक लिप-सिंक वीडियो है, जन्नत और रोहित शेट्टी सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं.


फैंस को क्यूट लग रहा वीडियो
जन्नत जुबैर और रोहित शेट्टी का ये मजेदार वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर जन्नत का वीडियो छाया हुआ है. वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. फैंस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- CUTEST.! 😭💕, एक दूसरे यूजर ने लिखा- Yaar am in love with this bond 🥺✋. वहीं कई यूजर जन्नत को क्यूटी पाई बता रहे हैं.

खतरों के खिलाड़ी शो 2 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इस बार शो में टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के कई फेमस सेलेब्स शामिल हुए हैं. शो के प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. सभी कंटेस्टेंट्स डेयरडेविल अंदाज में अपने डर का सामना कर रहे हैं. फैंस अब बेताबी से 2 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं, जब वो अपने फेवरेट शो को टीवी पर देख पाएंगे. आप तैयार हैं ना खतरों के खिलाड़ी 12 शो देखने के लिए?

Share:

  • भोजपुरी सांग 'बोलिया बोलेलु जब जान' रिलीज

    Wed Jun 29 , 2022
    मुंबई। भोजपुरी के स्टार सिंगर गुंजन सिंह (Star Singer Gunjan Singh) अपनी बेहतरीन आवाज और गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनका गाया हुआ सांग उनकी भोजपुरी फिल्म ‘9 एमएम पिस्टल’ (mm pistol) आ गया है। इसके रिलीज होने से पहले इसके कई गाने और ट्रेलर वीडियो जारी किए जा चुके हैं। अब इसी बीच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved