img-fluid

जसप्रीत बुमराह पहले मैच से बाहर, टीम इंडिया को मिली बुरी खबर

February 07, 2026

डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हुआ भी नहीं है और टीम इंडिया को अभी से बुरी खबरें मिलने लगी हैं. युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा वर्ल्ड कप से एक दिन पहले ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब सबसे बड़ा झटका लगा है स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रूप में. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को होने वाले भारत-अमेरिका मैच में जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल है. दावा किया गया है कि बुमराह अचानक बीमार पड़ गए, जिसके चलते उन्हें इस मैच से आराम दिया जाएगा.

भारत और USA के बीच शनिवार 7 फरवरी की शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है. ये टीम इंडिया का ग्रुप-ए में पहला ही मैच होगा. मगर इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना ही उतरना पड़ सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि बुमराह को अचानक तेज वायरल बुखार हो गया, जिसके चलते उन्हें इस मैच से आराम दिया जाएगा.


  • रिपोर्ट में बताया गया है कि बुमराह मैच से एक दिन पहले यानि शुक्रवार 6 फरवरी को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के लिए मैदान में पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी तरह का अभ्यास नहीं किया था. ऐसे में इस मैच और टूर्नामेंट के आने वाले मुकाबलों की अहमियत को देखते हुए टीम मैनेजमेंट स्टार पेसर को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है और उन्हें आराम दिए जाने की पूरी संभावना है.

    अब सवाल है कि बुमराह की जगह प्लेइंग-11 में किसे मौका मिलेगा? बुमराह के बाहर होने के बाद टीम इंडिया में सिर्फ 2 प्रमुख तेज गेंदबाज रह जाते हैं- अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज. ऐसे में टीम इंडिया इन दोनों के साथ ही मैदान पर उतरेगी. सिराज को मैच से एक दिन पहले ही टीम इंडिया में जगह मिली क्योंकि युवा पेसर हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या निभाएंगे.

    वहीं अभी भी युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को लेकर स्थिति साफ नहीं है. सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वो टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे. इसके बाद से ही वो बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मेडिकल टीम और ट्रेनर्स की निगरानी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. टीम इंडिया उनकी वापसी की उम्मीद कर रही है, इसलिए उनको अभी भी स्क्वॉड में बरकरार रखा है.

    Share:

  • ओमान में बातचीत खत्म होते ही US ने ईरान पर लगाए नए तेल प्रतिबंध, तेहरान सकते में

    Sat Feb 7 , 2026
    वॉशिंगटन। ईरान (Iran) के परमाणु कार्यक्रम (Nuclear program) को लेकर अमेरिका (America) और ईरान के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत खत्म होते ही अमेरिका ने ईरान पर नए तेल प्रतिबंधों (Oil sanctions) की घोषणा कर दी। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान के तेल निर्यात को और सीमित करना बताया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved