img-fluid

जीतू ने कहा- फ्लैट मैंने नहीं निखिल कोठारी ने बेचे थे

July 09, 2020

इंदौर। पूुलिस रिमांड पर चल रहे इनामी जीतू सोनी से कल रात भी पुलिस ने करीब तीन घंटे पूछताछ की। उस दौरान लोकस्वामी प्रेस का टाइटल और जमीन के बारे में पूछताछ की गई। इस पर सोनी ने कहा कि उसका लीगल टाइटल था। नवीन इंदौर भी उसने रवींद्र निगम से खरीदा था। तुकोगंज थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने बताया कि बेस्ट वेस्टर्न होटल के कमरों के बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। राइजिन के फ्लैटों को निखिल कोठारी ने बेचा था और मुझे पुलिस जबरन घसीट रही है। कुछ अन्य जानकारी भी पुलिस ने उससे चाही तो ना-नुकुर करने लगा। ज्ञात रहे कि जीतू सोनी 10 जुलाई तक रिमांड पर है। इसके बाद एमआईजी पुलिस रिमांड मांगेगी।

Share:

  • 21 लाख मतदाता हो गए 85 वार्डों में

    Thu Jul 9 , 2020
    पिछले निगम चुनाव की तुलना में 4 लाख मतदाता बढ़े – अब 16 दिन और मिल गए दावे-आपत्तियों के लिए इन्दौर। निगम और जनपद पंचायतों के चुनावों के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। अब दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख 9 से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी है। वहीं निगम के 85 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved