img-fluid

जीतू सोनी के बेटे का कैफे प्रशासन ने किया ध्वस्त

June 17, 2022

इंदौर। जीतू सोनी (Jeetu Soni) पर एक बार फिर प्रशासन की बड़ी करवाई हुई है। इस बार जीतू सोनी के बेटे विक्की (son vicky) के पलासिया स्थित CHO2 कैफ़े को प्रशासन ने ध्वस्त किया है। इस कैफ़े को लेकर स्थानीय लोगो की तरफ से काफी शिकायते प्रशासनिक स्थर पर की गई थी जिनमे संदिग्ध गतिविधियों का भी जिक्र किया गया था।


प्रशासन द्वारा विक्की को इस बारे में नोटिस जारी किया गया था, जिसने कैफ़े की भूमि पर स्थित है उसका गलत इस्तेमाल होना बताया गया था। प्रशासन ने नोटिस में विक्की को 10 दिन की मोहलत देते हुए निर्देशित किया था की वो भवन को नियमानुसार बनवाकर उसका उपयोग सही रूप से करें जिसके बाद भी विक्की ने नोटिस को अनदेखा कर गैरकानूनी रूप से कैफ़े का सञ्चालन किया। नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने उक्त करवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने CHO2 कैफ़े के अवैध हिस्से को गिरा दिया ये करवाई नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर की गई।

Share:

  • बिहार के 12 जिलों में 22 एप्स पर लगाया प्रतिबन्ध

    Fri Jun 17 , 2022
    पटना। बिहार (Bihar) में 18 जून को बंद से पहले राज्य सरकार (State government) ने 12 जिलों में इंटरनेट पर लगाम लगाते हुए फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप समेत 22 साइट और एप्स पर अगले तीन दिन तक किसी तरह का मैसेज आना-जाना बैन कर दिया है। इस दौरान यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड को भी रोक दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved