मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने गुजरात के वडोदरा में हुए भयानक रोड एक्सीडेंट (Road Accident) की निंदा की है। इस एक्सीडेंट में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पांच लोगों को कुचल दिया था जिसमें से एक महिला की मौत (Woman’s Death) हो चुकी है। घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी को कार से उतरकर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद देशभर में गुस्से का गुस्से का माहौल है। लोग आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें, इससे पहले पुणे रोड एक्सीडेंट केस ने भी सुर्खियां बटोरी थी। उस समय एक रियल एस्टेट डेवेलेपर के 17 साल के बेटे ने अपनी स्पोर्ट्स कार पोर्श से दो लोगों को कुचल दिया था जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि, नाबालिग को कोर्ट्स से जमानत मिल गई थी। अब वडोदरा रोड एक्सीडेंट को लेकर लोगों में गुस्सा है। कड़ी सजा की मांग की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved