img-fluid

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी की धमकी, बोले- राहुल गांधी कह दें तो BJP के सभी ऑफिस तोड़ देंगे

August 31, 2025

रांची । झारखंड (Jharkhand) के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (Health Minister Irfan Ansari) का विवादित बयान (controversial statements) सामने आया है। बिहार (Bihar) में कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) में तोड़फोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी (MLA Dr Irfan Ansari) ने भाजपा (BJP) पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ राहुल गांधी के आदेश का इंतजार है। अगर एक बार आदेश मिल गया तो भाजपा के जितने भी कार्यालय झारखंड में हैं, सभी को तोड़ देंगे। उनके इस बयान के बाद झारखंड का राजनीतिक तापमान एक बार फिर से गरम हो सकता है।


बिहार की इस घटना से झारखंड के कांग्रेसी आक्रोश में हैं। अंसारी ने ये बातें शनिवार को जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं। उनकी इस यात्रा से भाजपा में बौखलाहट आ गई है। उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए हैं। भाजपा वालों ने भी राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के निजी जीवन पर कई बार अभद्र टिप्पणी की है। उस दरम्यान राहुल गांधी ने सभी को सब्र रखने को कहा था। लेकिन बिहार की घटना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सब्र को तोड़ने का काम किया है। इस बयान को लेकर भाजपा की तरफ से कड़ प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

अंसारी ने कहा कि भाजपा में दम है तो ऐसी घटना झारखंड में करके दिखाए। हम बस राहुल गांधी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद भाजपा का एक भी कार्यालय झारखंड में नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि हम मुद्दों की राजनीति करते हैं, जनता की बात सड़क पर लेकर आए हैं और अपनी बात कह रहे हैं। किसी के घर में नहीं घुसने गए हैं। भाजपा बौखलाहट में जिस तरह से कदम उठा रही है, इससे स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बदलाव तय है।

Share:

  • 'अब अपने हिस्से का पानी भी लेने को तैयार नहीं', बाढ़ पर हरियाणा-पंजाब में छिड़ी जंग, जानें पूरा मामला

    Sun Aug 31 , 2025
    नई दिल्‍ली । कई जिलों में बाढ़ (Flood in districts)के बीच पंजाब(Punjab) और हरियाणा(Haryana) में पानी को लेकर फिर से विवाद शुरू(Controversy ) हो गया है। हरियाणा ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमैंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) को पत्र लिखकर कहा है कि हरियाणा की मांग के अनुसार बोर्ड की तरफ से कम पानी छोड़ा जाना चाहिए। हरियाणा सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved