img-fluid

अलकायदा पर ऐक्शन की तैयारी में झारखंड पुलिस, नेटवर्क को जोड़ रहा था इश्तियाक

January 29, 2025

रांची। झारखंड पुलिस आतंकवाद (Terrorism) पर बड़े ऐक्शन की तैयारी में है। यहां पुलिस ने अलकायदा इन इंडियन सबकॉटिनेंट (AQIS) के झारखंड मॉडयूल के 16 नए संदिग्धों को चिन्हित किया है। इन सभी का संपर्क रांची से गिरफ्तार हुए डॉ इश्तियाक (Dr Ishtiaq) के मॉडयूल से रहा है। राज्य पुलिस की एटीएस ने दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद इन युवाओं को चिन्हित किया है।

जानकारी के मुताबिक, जिन 16 युवाओं पर आतंकी संगठन से जुड़े होने का संदेह है, उन सभी से एटीएस बारी-बारी से पूछताछ कर रही है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर युवक रांची के चान्हो, मांडर, लोहरदगा के लोहरदगा शहर और कुडू इलाके के रहने वाले हैं। इन युवाओं को कट्टरपंथ से जोड़ने की कोशिश हुई थी।



  • अबतक रांची से चार की गिरफ्तारी
    एक्यूआईएस के चार संदिग्धों को अबतक रांची से गिरफ्तार किया जा चुका है। राजस्थान से भिवाड़ी कैंप से फरार संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने 10 जनवरी को गिरफ्तार किया है। शाहबाज की गिरफ्तारी लोहरदगा जिले के सेन्हा के चितरी गांव से हुई है। वह रांची के चान्हो का रहने वाला है। शाहबाज 24 अगस्त को राजस्थान के भिवाड़ी में अलकायदा के ट्रेनिंग कैंप में मौजूद था। लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की छापेमारी के दौरान वह मौके से भाग गया था। हाल के दिनों में शाहबाज से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी, जिसके बाद उसने संदिग्धों के नाम बताए थे। एटीएस की टीम अलग से शाहबाज से पूछताछ की तैयारी में है।

    कटकी के बनाए नेटवर्क को जोड़ रहा था इश्तियाक
    एक्यूआईएस के आतंकी अब्दुल रहमान कटकी ने झारखंड में संगठन की नींव मजबूत की थी। वर्तमान में घाघीडीह जेल में बंद कटकी ने ही रांची के डॉ इश्तियाक को संगठन से जोड़ा था। दिल्ली एटीएस ने रांची के एक निजी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ इश्तियाक को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इश्तियाक ने ही चान्हो इलाके के कई युवाओं को संगठन से जुड़ने के लिए कट्टरपंथ से प्रेरित किया था। जिसमें से छह युवाओं को ट्रेनिंग के लिए राजस्थान के भिवाड़ी भेजा गया था। इन सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    Share:

  • बांग्लादेश में बड़े आंदोलन की तैयारी में शेख हसीना की पार्टी

    Wed Jan 29 , 2025
    ढाका। आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतें, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और सार्वजनिक सुरक्षा (Public Safety) जैसे प्रमुख मुद्दों को अवामी लीग अपने आंदोलन (Agitation) के माध्यम से उजागर करना चाहती है. इसके साथ ही, पार्टी ने राजनीतिक संबद्धता के आधार पर नागरिकों की हत्या और हमलों तथा न्यायपालिका और कानून प्रवर्तन के राजनीतिकरण की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved