img-fluid

विधायक बोले गांजा, मोबाइल व लड़कियों के शाम में निकलने से बढ़ रही रेप की घटनाएं, जानिए प्रतिक्रिया

October 21, 2020

रांची। झारखंड के जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने राज्य में रेप व अपहरण की घटनाओं के पीछे ‘गांजा’, ‘मोबाइल’ और ‘लड़कियों के शाम में निकलने’ को कारण बताया है। विधायक ने कहा, “लड़की शाम को बाहर जाती है, तो क्या माता-पिता…ज़िम्मेदार नहीं हैं? घटनाएं होने पर वे (माता-पिता) नींद से जागते हैं।” विधायक के इस बयान से झारखंड में घमासान मच गया है। विपक्ष ने विधायक के बयान की निंदा की है।

राज्य में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर बोरियो से JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रम के बयान ने राजनीतिक महकमे में हलचल मचा दी है। उन्होंने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए अभिभावकों और समाज को जिम्मेदार ठहराया था। विधायक हेम्ब्रम ने कहा कि बिना किसी जात-पात को देखे हुए दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल दोषियों का बिठलाहा कर देना चाहिए।

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर बीजेपी लगातार हेमंत सरकार पर हमले बोल रही है और ऐसे समय में जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम का बयान आना निश्चित तौर पर हेमंत सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहा है। साथ ही विधायक हेम्ब्रम ने कहा कि बिना किसी जात-पात को देखे हुए दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल दोषियों का बिठलाहा कर देना चाहिए।

झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने इसे तालिबानी सोच का परिचायक बताया। ऐसे बयान के लिए विधायक से अविलंब माफी मांगने की मांग की है।

Share:

  • सांस के ज़रिए एक मिनट में कोविड-19 का पता लगाने वाला टेस्ट सिंगापुर में तैयार

    Wed Oct 21 , 2020
    सिंगापुर। सिंगापुर की नैशनल यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को कहा कि सिंगापुर में शोधकर्ताओं ने एक मिनट में सांस के ज़रिए कोविड-19 का पता लगाने वाला एक टेस्ट तैयार किया है। टेस्ट व्यक्ति की सांस में वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स) का पता लगाता है और इसने 180 मरीज़ों पर हुए क्लिनिकल ट्रायल में 90% […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved