img-fluid

JNUSU उतरा पीएम मोदी के विरोध में, मामला JNU में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा अनावरण का

November 12, 2020

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 6.30 बजे इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। हालांकि, प्रतिमा के अनावरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। JNUSU ने प्रतिमा अनावरण के पीएम का कार्यक्रम का विरोध किया है। इस कार्यक्रम के विरोध में JNUSU आज शाम पांज बजे से विश्वविद्यालय के नॉर्थ गेट पर धरना देगा। JNUSU ने छात्रों से विवि के नॉर्थ गेट पर जुटने की अपील की है।


इससे पहले विवि के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी 12 नवंबर को JNU परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न होगा। जगदीश कुमार ने एक आधिकारिक बयान में भी कहा कि प्रतिमा के अनावरण के बाद स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम भी होगा।

अपने आधिकारिक बयान में वीसी ने कहा, ‘स्वामी विवेकानंद भारत के सर्वाधिक ज्ञानों महापुरुषों एवं आध्यात्मिक नेताओं में से एक हैं। इनके जैसी विभूति को पाकर भारत खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने युवकों को आजादी, विकास और शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया। जेएनयू के पूर्व छात्रों के समर्थन से विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई गई है।’

Share:

  • नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने अमृतसर पहुंचे कॉमेडियन कपिल शर्मा

    Thu Nov 12 , 2020
    अमृतसर। कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए दर्शकों को खूब गुदगुदाते हैं। यह टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक है जिसकी फैन फॉलोविंग बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों हर वर्ग की है। फिलहाल द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल, अमृतसर की यात्रा पर गए हुए हैं। हाल ही में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved