img-fluid

कोरोना के कारण Junior Women’s National Championship 2021 स्थगित

March 31, 2021

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों (Corona virus epidemic rising cases) को देखते हुए 11वें हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 (11th Hockey India Junior Women’s National Championship 2021) को स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता 3 से 12 अप्रैल तक झारखंड के सिमडेगा जिले में होनी थी। पूरे भारत से 26 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं थी।

जिला आयुक्त सिमडेगा, झारखंड राज्य प्राधिकरणों के निर्देशों और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय चैम्पियनशिप को स्थगित करने का निर्णय आज हॉकी इंडिया ने आयोजकों के साथ एक संक्षिप्त आभासी बैठक के बाद लिया।


हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने एक आधिकारिक बयान में कहा,”कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या और स्थानीय राज्य प्राधिकरणों की सलाह के बाद, मेजबान हॉकी झारखंड के परामर्श से हॉकी इंडिया ने जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने आगे कहा,”हॉकी झारखंड को हाल ही में संपन्न 11वें हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 की मेजबानी के लिए राज्य सरकार से जबरदस्त समर्थन मिला, हालांकि, राज्य में नए प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों के साथ कोरोना मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण प्रतियोगिता को स्थगित करना सबके हित में था। हॉकी इंडिया के लिए, खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

गौरतलब है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची पहुंची चंडीगढ़ की टीम के 5 खिलाड़ियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा झारखंड टीम के भी 6 खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,साथ ही एक कोच की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद क्षेत्र को कटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया।

Share:

  • Oppo A54 स्‍मार्टफोन तीन कैमरों और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जानें कितनी है कीमत

    Wed Mar 31 , 2021
    इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी ओप्‍पो ने Oppo A54 स्मार्टफोन को इंडोनेशिया अपने लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन के रूप में कई जबरदस्‍त फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Oppo A53 का सक्सेसर है, जो कि पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च हुआ था। Oppo A54 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved