भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Kailash-Shivraj की लंबे समय बाद मंत्रणा

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया जोरदार स्वागत

भोपाल। प्रदेश में मंत्री रहते शिवराज सरकार(Shivraj Government) में संकटमोचक की भूमिका निभाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) लंबे समय बाद भोपाल (Bhopal) आए। प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कैलाश (Kailash) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शुक्रवार शाम मुलाकात की। कैलाश (Kailash) और शिवराज (Shivraj) के बीच लंबे समय बाद यह मंत्रणा (Advice) हुई है। प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालात में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि इसे सौजन्य मुलाकाल बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री (Chief Minister) एवं कैलाश (Kailash) के बीच इंदौर में अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर चर्चा की गई। इंदौर (Indore) प्रशासन ने पिछले दिनों ज्यादा सख्ती की तो विजयवर्गीय (Vijayvargiya) ने सख्ती पर सवाल उठाए थे।
कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवकुमार के साथ इंदौर से भोपाए आए थे। जहां उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महांत्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की। संगठन सूत्रों ने बताया कि पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी सरकार के सात साल पूरा होने पर आज 30 मई को किए जा रहे सेवा कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें सभी नेताओं को मंडल स्तर पर होने वाले सेवा कार्य में शामिल होने का दायित्व सौंपा गया था। विजयवर्गीय समेत भी आज राजधानी भोपाल के केालार क्षेत्र में संगठन के सेवा कार्य में शामिल हुए थे। विजयवर्गीय की राजधानी में नेताओं के साथ बैठकें एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात को लेकर संगठन में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद विजयवर्गीय ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।

6 साल से केंद्रीय राजनीति में विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय पिछले छह साल से केंद्र की राजनीति में है। 2015 में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद शिवराज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। हाईकमान ने उन्हें पश्चिम बंगाल की कमान सौंपी। बंगाल विधानसभा चुनाव में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके बाद विजयवर्गीय का केंद्र में कद बढ़ गया है।

प्रदेश भर में सेवा कार्य के लिए उतरे भाजपाई
मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर भाजपा आज सेवा दिवस के रूप में मना रही है। प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग सेवा कार्य के लिए उतरे हैं। प्रदेश कार्यालय की ओर से वरिष्ठ नेताओं को भी सेवा कार्यों में शामिल होने को कहा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न्यू मार्केट क्षेत्र में, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय कोलार क्षेत्र में आयोजित सेवा कार्य में शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा संसदीय क्षेत्र कटनी पहुंचे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जिस तरह से सेवा कार्य किये हैं। यह कार्य भाजपा की पहचान हैं। भाजपा ने नर सेवा ही नारायण सेवा का संकल्प लेकर जनसेवा का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार जनसेवा को समर्पित सरकार है। केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा कार्यों में जुटी हुई है। सेवा ही संगठन संकल्प के साथ कार्यकर्ता महाअभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह 7 वर्ष सेवा, समर्पण और ऐतिहासिक निर्णय को समर्पित हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा देश के एक लाख गांवों में रक्तदान शिविर लगाये जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत सभी मोर्चा जिला केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटें।

Share:

Next Post

क्या Vaccine लगवा चुके लोग अब भी फैला सकते हैं Corona? स्टडी में किया गया ये दावा

Sun May 30 , 2021
नैशविले। जब अमेरिका (US) के डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Disease Control and Prevention) सेंटर ने 13 मई 2021 को मास्क पहनने के बारे में अपने दिशा-निर्देशों में बदलाव किया था तो कई अमेरिकी भ्रम की स्थिति में थे। अब पूरी तरह से वैक्सीन (Vaccine) लगवा चुका कोई भी शख्स, किसी जगह के भीतर या बाहर, […]