मनोरंजन

Kajol Devgan हुईं कोरोना संक्रमित, बेटी न्यासा देवगन की फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात


डेस्क। कोविड-19 से सभी परेशान हैं। आए दिन लोगों के संक्रमित होने की खबरें सामने हा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसके प्रकोप से बच नहीं पाए हैं। करीना कपूर खान से लेकर स्वरा भास्कर तक कई सेलेब्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री काजोल भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में वह अपनी बेटी न्यासा देवगन को बहुत मिस कर रही हैं।
अपनी बेटी के लिए काजोल ने कही ये बात
काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी न्यासा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और मैं सच में नहीं चाहती कि कोई भी मेरी रूडोल्फ नोज को देखे। इसलिए आप सभी लोग दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखिए। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं न्यासा और हां मैं आई रोल देख सकती हूं।”


फैंस ने की अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ होने की दुआ
इस तस्वीर पर काजोल के फैंस और बॉलीवुड सितारों ने कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने न्यासा की इस तस्वीर पर अपनी प्रतीक्रिया देते हुए लिखा, “न्यासा बहुत खूबसूरत है।” इसके साथ ही कालोज के फैंस ने उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,’आपके लिए दुआ और बहुत सारी पॉजिटिव वाइब्स भेज रहा हूं। जल्द ठीक हो जाइए। न्यासा सच में बहुत अच्छी लग रही हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,”सुरक्षित रहिए काजोल और आपकी बेटी प्यारी लग रही है। उसकी महंदी का डिजाइन अद्भुत है।”

विदेश में पढ़ाई कर रही हैं न्यासा
काजोल और अजय देवगन के घर न्यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 में हुआ था। वह 18 साल की हैं और अभी वह स्विजरलैंड के ग्लिओन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज वीएसओ पर शोयर करती रहती हैं।

Share:

Next Post

टीम में वापसी करना चाहते हैं Dinesh Karthik, बोले- फिनिशर का रोल अदा करना चाहता हूं

Sun Jan 30 , 2022
नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अभी भी टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि वह अभी भी टी-20 टीम में एक फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। हालांकि, कार्तिक लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्डकप में […]