राजगढ़ । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद सहित पूर्व मंत्रियों ने शनिवार को जिले के ब्यावरा विधानसभा के कांग्रेस विधायक स्व.श्री गोवर्धन दांगी के गृहनिवास मोर्चाखेड़ी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को दुख के समय में हिम्मत से फर्जाें को निभाने की बात कही। बतादें कि 14 सितम्बर की रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का निधन हो गया था।
शोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,राज्यसभा सासंद दिग्विजयसिंह,पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह, प्रियवृतसिंह खींची,पीसी.शर्मा, सहित अन्य कांग्रेसजन ने ग्राम मोर्चाखेड़ी पहुचंकर शोक संवेदना व्यक्त कर भावभीनि श्रद्वांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि विधायक श्री दांगी राजनेता के साथ सामाजिक व्यक्तित्व के धनी व धार्मिक व्यक्ति थे,जो हर समय किसान और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर तत्पर रहते थे। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को मजदूर बना दिया है, वह उनके शोषण करने में लगे है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved