
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भर में कांग्रेसियों पर दर्ज किए जा रहे झूठे प्रकरणों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही प्रकरणों की सूत्री सौंपी है, जिन्हें वापस करने की मांग की है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले पहुंचे। उसके कुछ देर बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एयरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।
यहां तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री को कांंगे्रसियों पर दर्ज झूठे प्रकरणों को वापस करने की मांग का ज्ञापन सौंपा है। दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के खुरई के घटनाक्रम से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। दरअसल, दिग्विजय सिंह शनिवार को सागर प्रवास के दौरान झूठे प्रकरणों से पीडि़त कांग्रेसियों से मुलाकात की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved