
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निकाय चुनाव से पहले मत पत्र से चुनाव कराने की मांग उठाई है। रीवा प्रवाास के दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ईवीएम को अमेरिका , फ्रांस, जर्मनी, जापान जैसे देशों ने छोड़ दिया, उसे आज भाजपा ने पकड़कर रखा है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस और भारत की संस्कृति एक जैसी है ,लोगों को जोडऩे की , दिलों को जोडऩे की। 15 वर्ष बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी ,आप सब लोगों ने कांग्रेस को चुना। यह सही है कि विंध्य में हमारा नुकसान हुआ ,विंध्य में हमारा नुकसान नहीं होता तो आज भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती लेकिन यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है ,यहां के कार्यकर्ता कमजोर नहीं है ,यदि आप सब लोग ठान लेंगे तो वापस प्रदेश में कांग्रेस का झंडा लहराएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved