
उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 28 जून को शहर में रोड शो करेंगे और उनकी एक बड़ी आमसभा भी होगी। आज मुख्यमंत्री के रोड शो के बाद कांग्रेस ने भी इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है।
आज सुबह कांगे्रस द्वारा कमलनाथ का कार्यक्रम फायनल किया गया और कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी चुनाव प्रचार करने उज्जैन पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री का आज उज्जैन में रोड शो हैं तथा आज महाकाल दर्शन के बाद वह शहीद पार्क तक प्रचार करेंगे। इसके बाद 28 जून को कमलनाथ भी महाकाल दर्शन करेंगे और रोड शो करेंगे। इस संबंध में बताया गया कि मंच नहीं बनेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved