मनोरंजन

कंगना ने कहा- दुर्गा माता ने हमें इस काम के लिए चुना है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री अपने पोस्ट के जरिए वर्तमान समय मे सोशल मिडिया पर काफी चर्चा मे चल रही है। किसान आंदोलन के विरोध में ट्वीट के बाद एक बार फिर कंगना ने एक बार फिर से ट्वीट कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में ऐलान करते हुए कहा की वह एक विशाल मंदिर के निर्माण करने का सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि इस नेक काम के लिए मां दुर्गा ने उन्हें खुद चुना है। कंगना के इस पोस्ट पर लोगों ने ढेर सारे व्यर्थ देने शुरू कर दिए हैं।

कंगना रनौत ने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया। इस तस्वीर में देवी की मूर्ति भी दिखाई दे रही है। उन्होंने लिखा- ‘मां दुर्गा ने मुझे अपने मंदिर का निर्माण करने के लिए चुना है, हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए जो बनाया है उसे हम आगे बढ़ाएंगे। देवी मां बहुत दयालु हैं, वह हमारी इस अभिव्यक्ति को स्वीकार करते हैं। किसी दिन मैं एक ऐसा मंदिर बनाना चाहता हूं जो बेहद सुंदर होगा और मां की महिमा होगी। ये हमारी सभ्यता के लिए होगा। जय माता दी।

Share:

Next Post

मुनाफावासूली से गिरावट के साथ बंद हुए दोनों प्रमुख सूचकांक

Thu Dec 10 , 2020
मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी सात दिनों की रिकॉर्ड रैली के बाद आज मुनाफावसूली से गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक आज 143.62 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 45,959.88 के स्तर पर […]