
भोपाल। प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद कंगना रनौत बुधवार, 24 दिसंबर को मुंबई से इंदौर पहुंचीं। इसके पश्चात उन्होंने पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा के माध्यम से इंदौर से दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ओंकारेश्वर के लिए उड़ान भरी। ओंकारेश्वर पहुँचकर उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए और शाम 5 बजे पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा से पुनः इंदौर लौटीं।
सांसद रनौत ने पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सेवा तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए अत्यंत सुविधाजनक, समय-संरक्षण करने वाली और सुरक्षित है। एक ही दिन में प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन संभव होना, इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना है, जहां इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज प्रारंभ की गई हैं। पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है। पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा के नियमित संचालन से मध्यप्रदेश पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है और राज्य तेजी से देश के प्रमुख पर्यटन एवं आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved