img-fluid

Kangana Ranaut ने यौन शौषण को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, बोलीं- बचपन में एक लड़का मुझे…

April 25, 2022


डेस्क। अल्ट बालाजी का शो लॉकअप अपने थीम की वजह से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस शो में खुद को एलिमिनेट होने से बचाने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपना एक सीक्रेट बताना होता है। हाल ही में शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मुनव्वर फारूकी ने एक सनसनीखेज खुलासा कर सबको चौंका दिया। मनुव्वर ने बताया कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं।


मुनव्वर की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद कंगना रणौत ने भी यौन शोषण को लेकर अपनी बात रखी। शो के दौरान उन्होंने कहा कि हर साल कई बच्चों को शोषण का सामना करना पड़ता है, हम कभी भी सार्वजनिक मंच पर इस पर चर्चा नहीं करते। लगभग हर किसी को छोटी उम्र में अनचाहे स्पर्श का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने खुद के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह भी इसका शिकार बन चुकी हैं।

कंगना ने बताया कि जब वह छोटी थीं तब उनके शहर में उनसे 2-3 साल बड़ा लड़का उन्हें गलत तरीके से छूता था, लेकिन तब कम उम्र होने की वजह से उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है? कंगना ने कहा कि कम उम्र के बच्चों को इस तरह की शिक्षा भी नहीं दी जा सकती क्योंकि छोटे होने की वजह बच्चे कुछ समझ नहीं पाते। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बच्चों के मन में जिंदगी भर के लिए डर बस जाता है।

Share:

  • आज तक रिलीज नहीं हुआ अरिजीत सिंह का गाया पहला फिल्मी सॉन्ग, इस गाने ने रातोंरात बनाया स्टार

    Mon Apr 25 , 2022
    मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक और दर्द भरे गानों का पर्याय बन चुके अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘तुम ही हो’, ‘आज फिर’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘फिर मोहब्बत करने चला’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसे तमाम गानों में अपने सुरों में पिरोने वाले अरिजीत सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। हिंदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved