img-fluid

नालागढ़ के महाराजा संग डिनर पर पहुंची कंगना रनौत

November 07, 2020

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक शाही डिनर के चलते इन दिनों सुर्खियों में आ गई हैं। ये शाही डिनर नालागढ़ के महाराजा ने होस्ट किया था। तस्वीरें कंगना की बहन रंगोली ने सभी के साथ शेयर की हैं। एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सभी डिनर के बाद साथ में बैठकर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। रंगोली द्वारा शेयर तस्वीरों में कई लोग एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज में रंगोली और कंगना कई लोगों के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इस पार्टी में कुछ सजावट भी दिखाई दे रही है। रंगोली ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें नालागढ़ के महाराजा का परिवार भी दिखाई दे रहा है। सभी एक साथ इस शाही पार्टी में जमकर इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

फोटोज शेयर करते हुए रंगोली ने बताया कि- नालागढ़ के महाराजा विजयेंद्र सिंह, हमारे परिवार के प्रिय मित्र, उन्होंने कंगना और हमारे लिए मनाली में एक डिनर का आयोजन किया। कितने विनीत और शानदार होस्ट हैं। बहुत-बहुत शुक्रिया।

इसके अलावा कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के लिए तैयार होकर फोटोज शेयर की थी। जिनमें वो ग्रे कलर का स्टाइलिश आउटफिट पहने नजर आ रही थीं। ये आउटफिट गर्म कपड़े से बना है ताकि उन्हें ठंड ना लगे। फोटोज शेयर करते हुए कंगना ने लिखा था- लाइफ में कुछ भी होने का… एक चीज याद रखना- स्टाइल में रहने का… भिडू एटीट्यूड।

 

Share:

  • कोरोना अपडेट: विश्व में अब तक साढ़े 12 लाख लोगों की मौत

    Sat Nov 7 , 2020
    नई दिल्ली। दुनियाभर में लगातार फैल रही कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर भयंकर रूप ले लिया है। इसका कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 करोड़ के पास पहुंच गई है। इनमें से 12 लाख 47 हजार से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है। पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved