बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड आइटम नम्बर्स को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। दरअसल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने ‘आइये मेहरबां’ का एक छोटा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करने के साथ ही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कैप्शन में लिखा -‘सेंसुअलिटी और सिडक्शन का अश्लीलता और घटिया आइटम नंबर से कोई लेना-देना नहीं है… इस गाने में सब कुछ है फिर भी महिला और उसके शरीर के अंगों का कोई ऑब्जेक्टिफिकेशन नहीं है…’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved