फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut)सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा भी करती हैंं। इस बार भी कंगना ने कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल कंगना ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ और ‘धाकड़’ के लुक का एक कोलाज साझा किया, जिसमें एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर फैंस हैरान हैं।
इस कोलाज में एक साइड में कंगना ‘थलाइवी’ वाले अंदाज़ में दिख रही हैं उन्होंने लाइट ब्राउन कलर का डांसिंग आउटफिट कैरी किया हुआ और उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कंगना ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के बूट कैरी किए हुए हैं। इसमें कंगना काफी फिट और फाइटर रूप में दिख रही हैं।कंगना ने इस कोलाज को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा – ‘थलाइवी से धाकड़ की यात्रा’।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved